चक्रधरपुर, अगस्त 2 -- राउरकेला। सारंडा जंगल में शौच करने गये एक व्यक्ति को शनिवार तड़के सुबह हाथी ने कुचल कर मार डाला। सूचना मिलते ही हाथीबारी थाना पुलिस और बिसरा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक हाथीबाड़ी थाना क्षेत्र के नुआगांव पंचायत ओईयानी गांव निवासी राम चन्द्र गौड़ (42) शनिवार तड़के सुबह शौच करने के लिए जंगल गया था जहां एक दंतैल हाथी ने उसे सूंड से पकड़ कर पैर से कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बता दें कि झारखंड के इलाकों से 24 हाथियों का झुंड इन दिनों हाथीबाड़ी और नुआगांव इलाकों में भ्रमण कर रहा है, जो लोगों को निशाना बना रहा है। ग्रामीणों की मानें तो इलाके में झुंड...