चक्रधरपुर, जून 8 -- राउरकेला, संवाददाता राउरकेला वन विभाग के बंडामुंडा थाना क्षेत्र के ढीपाटोली में हाथी के हमले से किसान की मौत हो गई। कुकुड़ा भुईयां टोली निवासी किसान निलाम्बर कालो(60) रविवार सुबह ढीपाटोली स्थित अपने खेत में काम कर रहे थे, इसी दौरान एक दंतैल हाथी ने हमला कर दिया। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल निलाम्बर को लेकर राउरकेला सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विभाग ने क्षतिपूर्ति देने का आश्वसान दिया है। बता दे कि दंतैल हाथी ने पिछले तीन दिनों में तीन लोगों की जान ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...