चक्रधरपुर, मई 7 -- राउरकेला, संवाददाता। सुंदरगढ़ जिले के बेदव्यास के पास मंगलवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में मनोहरपुर का हाइवा चालक पप्पू कुमार यादव (19) घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक हाइवा चालक मंगलवार की रात्रि करीब एक बजे बीरमित्रापुर इलाके से हाइवा में कोयला लादकर राउरकेला की ओर आ रहा था कि बेदव्यास के पास सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे हाइवा का आगे का बॉडी दब गया और वह अंदर फंस गया। सूचना मिलने के बाद सुबह करीब पांच बजे बेदव्यास थाना पुलिस फायर ब्रिगेट की मदद से हाइवा में फंसे चालक को बॉडी काटकर बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले में आगे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.