चक्रधरपुर, अप्रैल 8 -- राउरकेला। वीरमित्रापुर पीएमश्री सरकारी हााईस्कूल कुमझरिया में वन संरक्षण पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सत्यजीत सुतार ने स्वागत भाषण दिया। वीरमित्रपुर वन रेंज अधिकारी सुदेशना एस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उन्होंने वन संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। जंगल में आग लगने पर किस प्रकार पौधों और वन्यजीवों को प्रभावित करता है उस पर चर्चा की गई। उन्होंने वन संसाधनों के संरक्षण का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वनपाल क्षितिजभूषण महंत, समाज सेवक अमूल्य कुमार जेना और वाईएमएफआई के महासचिव विवेकानंद दास मुख्य मंच पर उपस्थित थे। शिक्षक संतोषिनी पति और अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग दिया। वहीं कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...