राउरकेला में दंतैल हाथी ने किशोर को कुचलकर मार डाला
चक्रधरपुर, जुलाई 17 -- राउरकेला। सुन्दरगढ़ जिले के बिसरा वन रेंज के जमसेरा पंचायत के आरएस कॉलोनी के पास जोबा पानपोस गांव में गुरुवार तड़के सुबह एक दंतैल हाथी ने एक युवक को कुचल कर मार डाला। आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की और गांव के आस पास जंगल की सफाई कराने सहित कई मांग रखी। जानकारी के मुताबिक जोबा पानपोस गांव निवासी आलोक नाथ महतो (16) गुरुवार तड़के सुबह करीब साढे तीन बजे शौच करने के लिए जंगल गया था। जहां एक दंतैल हाथी ने उसे सूंड़ से पकड़ कर पैर से कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- राउरकेला में दंतैल हाथी ने किशोर को कुचलकर मार डाला घटना की सूचना मिलने के बाद जब सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की और गांव के आसपास जंगल की सफाई कराने, गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.