लातेहार, दिसम्बर 13 -- चंदवा प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग के निर्देश पर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चटुआग के वर्ग प्रथम और द्वितीय कक्षा के 34 छात्र-छात्राओं के बीच पंसस अयुब खान, प्रभारी प्रधानाध्यापिका रुपाली सुमन ने संयुक्त रूप से दो-दो सेट पोशाक, एक सेट स्वेटर और एक सेट जूता मोजा का वितरण किया। पोशाक पाकर बच्चे काफी खुश दिखाई दिए। मौके पर सुनीता देवी, अंजली देवी व अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...