गाजीपुर, मई 30 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। डाक विभाग की लापरवाही के चलते मरदह और बिरनो डाकघरों का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। मरदह डाकघर का राउटर खराब होने से पिछले 15 दिनों से सभी सेवाएं बंद हैं, जबकि बिरनो डाकघर में राउटर जल जाने के कारण तीन दिनों से कार्य प्रभावित है। इससे प्रतिदिन दूर-दराज के गांवों से आने वाले सैकड़ों उपभोक्ताओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे कई दिनों से लगातार डाकघर का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। विभागीय उदासीनता के कारण लोगों को बैंकिंग, बचत खाता, धन निकासी और अन्य डाक सेवाओं के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। उपभोक्ता कांता यादव, अनिल, अजय, संजय कुमार और विजय राजभर सहित अन्य लोगों ने डाक अधीक्षक गाजीपुर से त...