लखनऊ, फरवरी 18 -- उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने बुधवार को साफ किया है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (UP SIR) में फॉर्म 7 के जरिए अब तक सिर्फ 4336 नाम ही दूसरों की आपत्ति पर काटे गए हैं। उन्होंने लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस समय तक वोटर लिस्ट से कुल 23935 वोटरों के नाम ही काटे गए हैं, जिनमें मात्र 4336 ऐसे मदताता हैं, जिनका नाम किसी और के फॉर्म 7 भरकर आपत्ति दर्ज कराने के बाद काटा गया है। इस प्रक्रिया में जांच के दौरान आपत्ति सही मिलने पर ही नाम काटा गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा के नेता एसआईआर में फॉर्म 7 के जरिए भाजपा के इशारों पर चुनाव आयोग द्वारा दलित, पिछड़ों और मुसलमानों का नाम काटने के आरोप लगातार लगा रहे हैं। अखिलेश यादव ने कल भी कहा था कि...