जौनपुर, मार्च 3 -- सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। सुरेरी-राईपुर-भदोही मुख्य मार्ग की हालत बेहद जर्जर हो गई है। स्कूली बच्चों समेत राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो जाने और सड़क उखड़ जाने से आए दिन वाहन फंस रहे हैं तथा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यह मार्ग सुरेरी-भदोही का प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसकी लम्बाई लगभग पांच किलोमीटर है। जिससे प्रतिदिन लगभग पच्चीस गांव के सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। व्यापारिक गतिविधियों से लेकर दैनिक आवागमन तक के लिए लोग इसी रास्ते पर निर्भर हैं। खास बात यह है कि इसी मार्ग से कई स्कूली बच्चे पैदल तथा साइकिल से आते जाते हैं। कई स्कूल वाहन भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। अभिभावकों में भी इसको लेकर चिंता व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दिनों ...