हरदोई, फरवरी 28 -- हरदोई। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने राइस मिल से चोरी हुए सामान के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो इलेक्ट्रिक मोटर बरामद की हैं। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर हरिनाथ सिंह ने बताया कि कोतवाली शहर क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी राजेन्द्र बहादुर ने तहरीर देकर शिकायत की थी कि उनकी राइस मिल से अज्ञात चोर द्वारा इलेक्ट्रिक मोटर चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया और विवेचना के दौरान धाराओं में वृद्धि की गई। जांच और सुरागरसी के आधार पर प्रकाश में आए अभियुक्त अंकित निवासी ओमनगर मोहल्ला शिवपार, थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चोरी की गई दो इलेक्ट्रिक मोटर बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उपनि...