गिरडीह, फरवरी 28 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विश्वासडीह में स्थित मुद्रा एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में साजिश के तहत धान का गबन किया गया है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में मिल के शिफ्ट इंचार्ज लटलु राय की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में ऑपरेटर बबलू कुमार सिंह, व्यापारी मृत्युंजय सिंह एवं बहादुर सिंह को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। तीनों जमुआ थाना क्षेत्र के सकरडीहा के निवासी हैं। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मिल ऑपरेटर बबलू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को आरोपी बबलू को पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत किया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह भेज दिया गया। क्या है मामला: दर्ज प्राथमिकी में लटलु राय ने कहा है कि 22 फरवरी 2026 को समय करीब 1...