राइस मिल मालिक और ठेकदार पर हत्या के आरोप का मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, अगस्त 18 -- खटीमा, संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर पांच माह बाद पुलिस ने राइस मिल मालिक और ठेकेदार के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले का विवरण लखीमपुर खीरी के गौतमनगर वार्ड दो निवासी ओमप्रकाश ने कोर्ट में दिए पत्र में कहा कि 10 मार्च को उनके इकलौते बेटा मनोज कुमार को खटीमा निवासी ठेकेदार बबलू राइस मिल में काम कराने के लिए अपने साथ ले गया था। मनोज बबलू के किराये के कमरे में उसके साथ रहता था। 31 मार्च को बबलू ने उनकी पत्नी को कॉल कर बताया कि मनोज से उसकी लड़ाई हो गई है और वह राइस मिल से काम छोड़कर कहीं चला गया है। आरोप है कि मनोज ने पहले ही बताया था कि ठेकेदार बबलू और मिल मालिक उससे जबरन काम कराते थे। काम न करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। बाद में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.