बांदा, जुलाई 12 -- बांदा। नरैनी में सुंदर इंटरप्राइजेज (राइस मिल) संचालक रामप्रताप ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि चंदौली के मां विंध्यवासिनी इंड्रस्ट्रीज अजगरा से एफआर के चावल आपूर्ति की निविदा मिली। उन्हें 43.78 रुपये प्रति किलो की दर से चावल की सप्लाई करना था। उन्होंने फर्म को 4.37 लाख रुपये 20 नवंबर 2025 को अग्रिम धनराशि के रूप में भेजे। मां विंध्यवासिनी इंडस्ट्रज ने दस क्विंटल चावल भेजा। इसके बाद न चावल भेजा और न पैसे लौटाए। पुलिस ने शास्वत ओझा व घनश्याम चौबे के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...