काशीपुर, सितम्बर 7 -- काशीपुर। काशीपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन ने उद्योगों की समस्याओं और लंबित भुगतान के समाधान की मांग की है। सोमवार को अध्यक्ष हिमांशु अरोरा के नेतृत्व में मिलर्स ने डीएम व संभागीय खाद्य नियंत्रक कुमाऊं संभाग को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार पंकज चंदोला को सौंपा। मिलर्स ने बताया कि 2019 से 2025 तक करीब 500 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। वर्ष 2025-26 का करीब छह लाख कुंतल चावल भी निस्तारण के लिए लंबित है। यह भी पढ़ें- राइस मिल एसोसिएशन ने ज्ञापन देकर लंबित भुगतान करने की मांग की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...