राइस पुलर बेचने के नाम पर कारोबारी से 16.50 लाख की ठगी
रुद्रपुर, मई 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राइस पुलर (आरपी) बेचने और उसकी जांच कराने के नाम पर एक कारोबारी से 16.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि संगठित गिरोह ने फर्जी वैज्ञानिक रिपोर्ट और बड़े मुनाफे का झांसा देकर उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए। साथ ही रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में एसएसपी अजय गणपति ने कोतवाल को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डॉक्टर्स कॉलोनी, सिविल लाइन निवासी कारोबारी बलवंत राय अरोरा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिसंबर 2024 में उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। उसने दावा किया कि उसके पास 'राइस पुलर' है, जिसका उपयोग अंतरिक्ष में उपग्रह भेजने में होता है और इसकी कीमत करोड़ों रुपये है। इसके बाद फरवरी 2025 में आरोपी ने उसे लखनऊ बुलाकर कथित आरपी दिखाया और इसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.