मुजफ्फर नगर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुद्दीनपुर में जिला पंचायत सदस्य के भतीजे की लाइसेंसी राइफल से गोली चलने से मौत हो गई। युवक राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली उसके सीने में जा लगी। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घर पहुंचकर दो लाइसेंसी राइफलों को कब्जे में लिया है। मौके पर फिल्ड यूनिट को जांच के लिए बुलाया गया था।गांव शाहबुद्दीनपुर निवासी मोहकम सिंह का बड़ा बेटा आदित्य (24) कॉपरेटिव सोसाइटी में नौकरी थी। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह अपने दादा वेदपाल की लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रहा था। सफाई करते हुए अचानक लाइसेंसी राइफल से गोली चल गई और आदित्य के सीने में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच...