बुलंदशहर, मई 30 -- घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुर्जा कोतवाली क्षेत आबदा नगर में एक युवक ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने पत्नी को जमीन पर गिराकर एयर राइफल की बट से उसके मुंह और सिर पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे पीड़िता का जबड़ा हिल गया और दांत टूट गए। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ के ग्राम घासीपुर निवासी नूर निशा की पुत्री सानिया मिर्जा का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व खुर्जा के आमिर के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि आमिर शादी के बाद से ही सानिया को प्रताड़ित कर रहा था। पीड़िता के भाई सोहिल ने बताया कि शादी के वक्त आमिर ने खुद को फौजी बताया था, जो बाद में झूठ निकला। उसने 6 ...