राइफल, रिवॉल्वर, करोड़ों की जमीन, आधा किलो सोना; आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता कितनी अमीर?
पटना, जुलाई 10 -- Bankipur Upchunav: बांकीपुर के रण में सियासी महाभारत चरम की ओर है। गुरुवार को पांच उम्मीदवारों ने नामांकन भरा जिनमें महागठबंधन की ओर से राजद की रेखा गुप्ता भी शामिल हैं। 46 वर्षीय रेखा गुप्ता करोड़ों की चल-अचल संपत्ति की मालकिन हैं जिनमें जमीन, सोना शामिल हैं।। राबड़ी देवी की तरह इनकी आय का मुख्य स्रोत डेयरी और किराया है। बीजेपी के अभिषेक कुमार सिन्हा और जन सुराज के प्रशांत किशोर की मौजूदगी से मुकाबला त्रिकोणिए होने वाला है। रेखा गुप्ता विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से स्नातक हैं और उनके पास बाकरगंज दलदली में कामर्शियल भवन, कंकड़बाग में आवासीय भवन के अलावा करोड़ों की लागत की गैरआवासीय भूखंड है। उनके नाम पर एक राइफल का जबकि पति रंजय कुमार के नाम पर एक रिवॉल्वर है। रेखा गुप्ता के पास 3.5 लाख की गाड़ी है। उनके पास 500 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.