फरीदाबाद, फरवरी 9 -- फरीदाबाद, कार्यालय संवाददाता। सूरजकुंड मेले में झूला गिरने के हादसे के बाद आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने राइड सुरक्षा पॉलिसी लाने की घोषणा की है। इस नीति के तहत झूलों का दैनिक निरीक्षण अनिवार्य होगा। वहीं, विक्रेताओं के लिए कड़े मानक संचालन प्रक्रियाएं तैयार की जाएंगी। इस पॉलिसी के तहत मेलों और बड़े आयोजनों में राइड्स की हर दिन जांच की जाएगी। इस नीति से वर्तमान में झूलों के लिए मानक तय होंगे। प्रदेश भर में मनोरंजन केंद्रों पर सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशासन वेंडर की पुरानी साख के बजाय कड़ी जांच और नए सुरक्षा प्रोटोकॉल के आधार पर काम करेगा। नई पॉलिसी से इस तरह के हादसे रुक सकेंगे। जिलेभर में इस तरह के सभी झूलों पर रोक लगा दी गई है। इनकी नए सिरे से सुरक्षा समीक्षा की जाएगी। इसके बाद ही झूलों को संचालित करने ...