मेरठ, मार्च 17 -- मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के सड़क निर्माण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। निर्माण कार्य के दौरान ही सड़क की सुगमता और राइडिंग क्वालिटी को परखने के लिए पहली बार एक विशेष स्विस तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। इस तकनीक को ईटीएच यूनिवर्सिटी ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) द्वारा विकसित किया गया है। निर्माण के दौरान ही इसकी मदद से गुणवत्ता की जांच की जा रही है। पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने भी रविवार को इस तकनीक की सराहना की। यूपीडा के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार ​मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे पर विशेष उपकरणों से सुसज्जित इनोवा गाड़ी से परीक्षण किया जा रहा है। परीक्षण की प्रक्रिया को बेहद व्यावहारिक बनाया गया है। इसमें गाड़ी को सड़क पर चलाकर डेटा एकत्र किया जाता है। जब गाड़ी सड़क पर दौड़त...