लखनऊ, अप्रैल 5 -- लखनऊ। राइडर मार्टिन एग्नेशियस केरल के त्रिवेंद्रम जनपद के कान्फिडेंट फिनिक्स क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह हिमांचल प्रदेश से नेपाल की ट्रिप पर निकले थे। 29 मार्च की रात वह कृष्णानगर फिनिक्स मॉल के पास पहुंचे। यहां बंधन बैंक के सामने अपनी स्पोर्ट्स बाइक पार्क की। चूंकि 30 की सुबह नेपाल के लिए निकलना था। सुबह नेपाल रवाना होने के लिए वह बंधन बैंक के पास पहुंचे। बाइक नदारद थी। रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...