मेरठ, मार्च 7 -- 10 करोड़ की लागत नावले की कोठी से पुरामहादेव तक राइट सालवा कांवड़ मार्ग के चौड़ीकरण व नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सागवान और पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई ने फीता काट कर किया। पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई के अथक प्रयास से चार मीटर चौड़े कांवड़ मार्ग का कार्य प्रारंभ किया। मीरपुर लाहौरगढ़ राजवाहे की पटरी पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कार्यक्रम किया। इस अवसर पर रविभारत चिकारा, स्वामी गोरवानंद, उमेश गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा पंकज चौहान, नरेंद्र त्यागी, सोनू मीरपुर, सुधीर प्रधान कालन्द, राजकुमार सिद्धार्थ, ओमकार भदौड़ा, प्रमोद ठेकेदार, सुबोध भदौडा आदि उपस्थित रहे।वहीं कुछ किसानों ने मार्ग की चौड़ाई पांच मीटर किए जाने को लेकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि दो वाहनों के आमने सामने से निकलने में ...