नई दिल्ली, अगस्त 5 -- केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी दीमापुर-कोहिमा रेल लाइन परियोजना भारतीय रेल के उपक्रम राइट्स की गंभीर चूक से 20 साल लेट हो गई। इतना ही नहीं परियोजना लागत भी 700 फीसदी बढ़ गई है। वहीं जमीन पर काम महज 25 फीसदी हुआ है जिससे बजट और बढ़ने की संभावना है। संसद की लोक लेखा समिति (पीएसी) ने गत दिवस संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख किया है। समिति ने कहा कि पूर्वोत्तर के कठिन भौगोलिक क्षेत्र में निर्माणाधीन दीमापुर-कोहिमा परियोजना के सर्वे, डिजाइन और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में हुई गंभीर चूकों के कारण सरकार को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है। इस पूरी परियोजना के क्रियान्वयन पर गहरी चिंता जताते हुए समिति ने राइट्स की शुरुआती जांच से जुड़ी कमियों, रेल अधिकारियों की लापरवाही और बेहिसाब देरी को जिम्मेदार ठहराया है। पर...