गुड़गांव, अप्रैल 5 -- गुरुग्राम। सेक्टर-92 स्थित राइजिंग होम्स सोसाइटी के करीब तीन हजार परिवारों के लिए एक अच्छी खबर है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने इस सोसाइटी के निवासियों को पर्याप्त बिजली मुहैया करवाने के लिए 33केवीए क्षमता का स्विचिंग स्टेशन लगाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक टेंडर आवंटन के नौ महीने के अंदर यह बन जाएगा। मौजूदा समय में इस सोसाइटी में हरसरू स्थित 66केवीए बिजली घर से बिजली आती है। यह बिजली घर करीब छह किमी की दूरी पर स्थित है। 11केवीए केबल में अक्सर फाल्ट आता रहता है। इस स्थिति में लोगों को जनरेटर पर आश्रित होना पड़ता है। केबल को बदलने में आर्थिक नुकसान होता है। 33केवीए बिजली घर बनने के बाद उन्हें बिजली के अघोषित कट का सामना नहीं करना पड़ेगा। उनकी सोसाइटी में 220केवीए बिजली घर से बिजली आप...