लातेहार, जून 28 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहरी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत गिजिनियाटांड़ मोड़ के समीप स्थापित राइजिंग वाल्व में तकनीकी खराबी आने के कारण शहर के कई क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक जलापूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी जलापूर्ति विभाग के कनीय अभियंता अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि खराबी को दूर करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मरम्मत कार्य पूरा होने तक धर्मपुर, गिजिनियाटांड़, बहेराटांड़, पहाड़पुरी, अम्वाटिकर तथा मेन रोड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कनीय अभियंता ने शहरवासियों से सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्या को जल्द से जल्द दूर कर नियमित जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...