देहरादून, अगस्त 22 -- पौड़ी। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत रांसी स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में करीब 500 बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न आयुवर्गों के खिलाड़ियों ने अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चयन के लिए दावेदारी पेश की। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 से अंडर-17, अंडर-17 से अंडर-19, अंडर-19 से अंडर-21 तथा अंडर-21 से अंडर-23 आयुवर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए। जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रत्येक आयुवर्ग से 25 बालक और 25 बालिकाओं का चयन किया जाएगा। इस तरह चारों आयुवर्गों से कुल 200 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।चयनित खिलाड़ियों को खेल सामग्री खरीदने के लिए 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा मार्च 2027 तक प्रत्येक खिलाड़ी को दो हजार रुपये प्रतिमाह छ...