साहिबगंज, अप्रैल 5 -- बोरियो, प्रतिनिधि। जेएसएससी राझन के तत्वाधान में चार दिवसीय 5-8 अप्रैल अर्न्तराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन रविवार को प्रमुख शांति बास्की, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष स्टीफन मुर्मू, प्रखंड सचिव मो. गफ्फार अंसारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं किक मार कर किया। ट्रूर्नामेंट में कटिहार, पूर्णिया, साहिबगंज, मालदा, बोरियो, भागलपुर, देवघर, दुमका,टाटा, मंडरो सहित अन्य राज्यों की भी टीमें सहित 16 टीमें भाग ले रही है। प्रथम पुरस्कार 5 लाख रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार 4 लाख रुपए रखा गया है। मौके पर पूर्व प्रमुख मंडल मरांडी जेठा बास्की, बाबू लाल हेम्ब्रम सहित कई लोग उपस्थित थे। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार पांच लाख,द्वितीय पुरस्कार चार लाख, तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार के रूप में एक-एक लाख रूपए दिए जाएंगे।फोटो:01

हिंदी हिन्दुस्ता...