रांची, मई 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भाजपा कार्यकर्ता राजीव रंजन मिश्रा की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिन परिस्थितियों में गिरफ्तारी हुई है, वह साजिश की ओर इशारा करती है और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। सेठ ने प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बात कर पूछा कि राजीव रंजन मिश्रा को फोन कर बुलाने वाला व्यक्ति कहां है और उसकी गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई। उन्होंने होटल बुक कराने वालों, मौके से भागे लोगों तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सभी संदिग्धों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- राजीव रंजन मिश्र की गिरफ्तारी की जांच की मांग उन्होंने कहा कि निर्दोषों को फंसने नहीं दिया जाएगा और दोषियों को भी बचाया नहीं जाएगा। इस मामले मे...