चाईबासा, मई 9 -- गुवा । सारंडा विकास समिति के बैनर तले 18 गांव के मुंडा-मानकी एवं ग्रामीणों ने शनिवार को सेल के रांजाबुरु माइंस को बंद कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से ही ग्रामीणों ने माइंस क्षेत्र में कामकाज ठप कर दिया, जिससे खनन कार्य और वाहनों का परिचालन प्रभावित रहा।

प्रदर्शन के कारण आंदोलनकारियों का आरोप है कि पिछले 13 दिनों तक चले आंदोलन के बाद सेल प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच जो समझौता हुआ था, उसका पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार समझौते में स्पष्ट रूप से तय किया गया था कि रांजाबुरु माइंस में कार्यरत मजदूरों और कर्मियों की बहाली गुवा एवं आसपास के स्थानीय गांवों से की जाएगी।

स्थानीय युवाओं की नाराजगी ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार मां सरला द्वारा ड्राइवर, खलासी, झंडा दिखाने वाले कर्मी समेत कई मजदूरों ...