चाईबासा, अप्रैल 15 -- गुवा। पश्चिमी सिंहभूम के गुवा क्षेत्र में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के रांजाबुरु खदान परियोजना के विरोध में 12 गांवों के मुंडा-मानकी और ग्रामीणों ने जनरल ऑफिस के समक्ष 72 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इस आंदोलन में करीब 500 ग्रामीण शामिल हैं, जो स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 13 फरवरी को उन्होंने रोजगार को लेकर धरना दिया था और 27 फरवरी को थाली-कटोरा बजाकर विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद अब तक सेल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि खनन कार्यों से उनकी खेती पूरी तरह प्रभावित हो रही है। खदान से निकलने वाली धूल, मिट्टी और लाल पानी सीधे खेतों में पहुंच रहा है, जिससे उपजाऊ जमीन बंजर बनती जा रही है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.