नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- आशीष तिग्गा, रांची भविष्य में रांची रेलवे स्टेशन और हटिया रेलवे स्टेशन में यात्रियों की संख्या प्रतिदिन 93 हजार से 1.15 लाख हो जाएंगी। यह अनुमान पांच से छह फीसद वार्षिक यात्री वृद्धि मानकर किया गया है। वर्तमान में 55-75 हजार यात्री रांची और 10-15 हजार हटिया स्टेशन में प्रतिदिन यात्रियों की आवाजाही होती है, जो फेस्टिवल के इस संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हो जाती है। वर्ष 2035 में रांची की यह संख्या 95 से 1.15 लाख, हटिया का 25-35 हजार और 2040 में रांची में ही 1.15 से 1.40 लाख और हटिया का 34-45 हजार और इससे आगे एक लाख प्रतिदिन यात्रियों की संख्या हो जाने का अनुमान है। विशेषकर हटिया रेलवे स्टेशन को 40-60 वर्षो को ध्यान में रखते हुए 355 करोड़ रुपये की लागत से 21 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में अपग्रेड किया जा रहा है। इसके तहत...