रांची, जून 29 -- रांची, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता मैपिंग अभियान में झारखंड में 82.08 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन रांची लोकसभा क्षेत्र के शहरी विधानसभा क्षेत्रों में अभियान की रफ्तार अभी भी धीमी बनी हुई है। 29 जून तक की रिपोर्ट के अनुसार रांची विधानसभा में केवल 55.57 प्रतिशत और हटिया में 55.44 प्रतिशत मतदाताओं की ही मैपिंग हो सकी है, जो राज्य औसत से काफी कम है। रांची विधानसभा में कुल 3,94,773 मतदाताओं में से 2,19,365 की मैपिंग हुई है, जबकि 1,75,408 मतदाता अभी भी अनमैप्ड हैं। वहीं, हटिया विधानसभा में कुल 5,49,975 मतदाताओं में से 3,04,895 की मैपिंग हो सकी है और 2,45,080 मतदाताओं की मैपिंग बाकी है। कांके विधानसभा में भी स्थिति संतोषजनक नहीं है। यहां कुल 5,02,628 मतदाताओं में से 3,37,767 की मैपिंग हुई है, ज...