रांची, जून 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची स्टेशन पर बुधवार को नशा मुक्ति जागरुकता अभियान चलाया गया। आयोजन चाइल्ड इन नीड इंस्टीच्यूट के द्वारा राज्यव्यापी नशा मुक्ति अभियान के तहत किया गया। इस दौरान सांप-सीढ़ी के खेलों के माध्यम से लिखे संदेशों से यात्रियों, ऑटो चालकों, रिक्शा चालकों, दुकानदारों और अन्य नागरिकों के बीच जनजागृति लाने का प्रयास किया गया। अभियान में लोगों को नशे के दुष्परिणाम के प्रति जागरूक किया गया। इसी क्रम में वार्ड पांच की युवा सदस्य रागिनी, प्रेरणा, सुचिता, कुमुद, नीतू, अनिशा, रीमा, सलोनी और लक्ष्मी ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस अभियान में वार्ड दो मिसिरगोंदा, वार्ड 28 मधुकम के युवा भी सक्रिय रूप से शामिल हुए। यह भी पढ़ें- स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशामुक्ति जरूरी कार्यक्रम का स...