रांची स्टेडियम में झारखंड टी-20 के फाइनल के दौरान भगदड़; 35 घायल
रांची, जून 23 -- झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार रात को एक गंभीर घटना हो गई। रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) इंटरनेशनल स्टेडियम के बाहर झारखंड प्रीमियर लीग T-20 क्रिकेट के फाइनल मैच के दौरान भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि भीड़ लगातार स्टेडियम के गेट से प्रवेश कर रही थी। इसी बीच अचानक दर्शकों में अफरातफरी मची और हालात भगदड़ जैसे बन गए। इस घटना में कई लोग घायल बताए जाते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फाइनल मुकाबले को लेकर दोपहर से ही लोग जमा होने लगे थे। अभी मैच शुरू भी नहीं हुआ था कि हजारों लोग मौके पर पहुंच गए। गेट पर हो रही जांच और तलाशी की प्रक्रिया धीमी थी। इस वजह से लंबी कतारें लग गईं। भीड़ बढ़ने के कारण दर्शकों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। आलम यह कि हालात बेकाबू हो गए और भगदड़ मच गई। भारी भीड़ को नियंत्रित करने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.