रांची, जनवरी 22 -- इटकी, प्रतिनिधि। पिस्का नगड़ी स्थित मनोकामना मंदिर के समीप रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इटकी मोरो गोपला टोली निवासी वसंत उरांव के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ, जब चिप्स लदा एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वसंत उरांव रांची सदर अस्पताल में नाइट गार्ड के पद पर कार्यरत था। वह रात की ड्यूटी समाप्त कर सुबह करीब पांच बजे अपनी बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह मनोकामना मंदिर के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे हाईवा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक और हाईवा को पुलिस ने किया जब्त: हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ...