रांची, अक्टूबर 29 -- रांची। दिल्ली में एक नवंबर को होने वाली 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली में शामिल होने के लिए झारखंड से समर्थक गुरुवार को रवाना हुए। कांग्रेस नेता बंधु तिर्की के आवास से 13 बसों से उन्हें बंधु तिर्की और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें टाना भगत भी शामिल हैं। इस मौके पर दोनों नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर महारैली में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मौके पर आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- फिरोज कमाल अब्बासी ने की एक नवंबर को दिल्ली चलने की अपील यह भी पढ़ें- Ranchi News: तमाड़ में भाजपा मंडल की बैठक, रैली की तैयारी पर चर्चा यह भी पढ़ें- मुंगेर में 1 नवंबर की दिल्ली रैली की तैयारी तेज, पांच जिलों की जिम्मेदारी अनूप सिंह को

हिंदी ...