रांची-शिवपुर पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग, डीआरएम को सौंपा ज्ञापन
चतरा, अक्टूबर 8 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। रांची से टोरी होते हुए आम्रपाली शिवपुर तक नियमित पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू कराने की मांग को लेकर सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास ने धनबाद रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की यात्री सुविधाओं और वर्षों से लंबित मांग को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा गया। बताया गया कि टोरी से शिवपुर तक लंबे समय से कोयला मालगाड़ियों का परिचालन हो रहा है, लेकिन यात्री ट्रेन की सुविधा अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इससे सिमरिया समेत आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों, नौकरी पेशा लोगों, मरीजों, व्यापारियों और आम यात्रियों को आवागमन में परेशानी होती है। डीआरएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पैसेंजर ट्रेन के परिचालन की दिशा में सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.