लोहरदगा, जून 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। रांची विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2026-30 और व्यावसायिक और स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों के सत्र 2026-29 में नामांकन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के अधीन संचालित लोहरदगा के बीएस कालेज समेत सभी अंगीभूत कालेजों में 12 जून से आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। यह भी पढ़ें- वीकेएसयू : स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन शुरू, रफ्तार धीमीनामांकन कार्यक्रम विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार छात्र-छात्राएं 12 जून से 29 जून तक चांसलर पोर्टल के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद कॉलेजों द्वारा तीन जुलाई को पहली चयन सूची प्रकाशित की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन और नामांकन चार जुलाई से 14 जुलाई तक किया ज...