रांची, मार्च 30 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने शिक्षकों की प्रोन्नति से जुड़े आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार यह निर्णय करियर एडवांसमेंट स्कीम (कैस) 2010 और 2018 के तहत विभिन्न स्तरों पर प्रोन्नति आवेदन के लिए लिया गया है। अधिसूचना के मुताबिक, सहायक प्राध्यापक (स्टेज-2 से स्टेज-3, एजीपी 7000 से 8000), सहायक प्राध्यापक (स्टेज-1 से स्टेज-2, एजीपी 6000 से 7000) और एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर (स्टेज-4 से स्टेज-5, एजीपी 9000 से 10000) तक प्रोन्नति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्देश दिया है कि प्राप्त आवेदनों को शीघ्रता से प्रोसेस कर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को भेजा जाए।इधर, शिक्षकों के संगठन झारखंड विवि टीचर्स एशोस...