रांची, अप्रैल 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों, संस्थानों व अंगीभूत कॉलेजों में एमए, एमएससी और एमकॉम सत्र 2025-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नामांकन की पूरी प्रक्रिया चांसलर पोर्टल- https://jharkhanduniversities.nic.in, के माध्यम से ऑनलाइन संचालित होगी। आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। वहीं, आवेदन की अंतिम तिथि रांची विश्वविद्यालय के स्नातक सेमेस्टर-6, का रिजल्ट घोषित होने के 20 दिनों के भीतर निर्धारित की गई है। नामांकन के लिए मेरिट लिस्ट के प्रकाशन की तिथि अगली अधिसूचना के माध्यम से जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सत्र प्रारंभ होने के बाद भी अगर सीटें रिक्त रहती हैं, तो नियमानुसार नामांकन...