रांची, जून 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएलएस) में बुधवार को तनाव प्रबंधन और करियर संवर्धन, विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. नवीन कुमार ने बतौर मुख्य वक्ता विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन से निपटने के प्रभावी उपायों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच, नियमित अध्ययन और आत्म-अनुशासन के माध्यम से तनाव को सहजता से नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता व व्यावसायिक दक्षताओं के विकास पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। आईएलएस के निदेशक डॉ अमर कुमार चौधरी ने कहा कि इस विशेष व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास व करियर निर्माण से संबंधित ...