रांची, जून 9 -- धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि व स्मृति सभा का आयोजन किया गया। इसमें कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कुलपति ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, बल्कि वह एक युगदृष्टा, समाज सुधारक और आदिवासी अस्मिता के सशक्त प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, त्याग और स्वाभिमान की ऐसी अमर गाथा है, जो आनेवाली पीढ़ियों को प्रेरणा और मार्गदर्शन देती रहेगी। मौके पर कुलपति ने घोषणा की कि रांची विश्वविद्यालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा के समक्ष एक आकर्षक फव्वारे का भी निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्थल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं...