रांची विश्वविद्यालय ने जारी किया बीएड का परीक्षा परिणाम
रांची, अगस्त 30 -- रांची। रांची विश्वविद्यालय ने बीएड (सत्र 2024-26) का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणाम जारी होने पर अबुआ अधिकार मंच ने कुलपति डॉ. सरोज शर्मा और परीक्षा नियंत्रक के प्रति आभार व्यक्त किया है। मंच के यूथ एवं स्टूडेंट वेलफेयर इंचार्ज अभिषेक शुक्ला ने कहा कि परिणाम के अभाव में विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई, रोजगार और अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। छात्र हित को ध्यान में रखते हुए मंच लगातार शीघ्र परिणाम जारी करने की मांग कर रहा था, जिसे विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरा किया थी। यह भी पढ़ें- आरयू ने रिकॉर्ड समय में बीएड का रिजल्ट किया जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.