रांची, जून 2 -- रांची, विशेष संवाददाता। आजसू प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को आरयू की कुलपति प्रो सरोज शर्मा को पत्र देकर स्नातक के रेगुलर पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम प्रकाशित होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा में नामांकन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया में हो रही देरी के कारण विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और उनमें असमंजस की स्थिति बनी हुई है। नामांकन संबंधी सभी आवश्यक दिशा-निर्देश और कार्यक्रम भी शीघ्र जारी करने की मांग की गई। कुलपति ने प्रतिनिधिमंडल को नामांकन प्रक्रिया को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में आजसू प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश सचिव रोशन नायक, राजेश सिंह, अमन ...