रांची, मई 24 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नामांकन प्रक्रिया की अधिसूचना शनिवार को जारी कर दी। इसके अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम के शैक्षणिक सत्र 2026-30 और व्यावसायिक व स्व-वित्तपोषित पाठ्यक्रमों के शैक्षणिक सत्र 2026-29 में नामांकन के लिए आवेदन चांसलर पोर्टल https://universities.jharkhand.gov.in के माध्यम से किया जाएगा। यह प्रक्रिया रांची विश्वविद्यालय के सभी संबद्धता प्राप्त और अल्पसंख्यक संबद्ध कॉलेजों में लागू होगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मई से प्रारंभ होकर 13 जून तक चलेगी। इसके बाद कॉलेजों की ओर से 18 जून को चयन सूची प्रकाशित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन और नामांकन की प्रक्रिया 19-...