रांची, जून 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-30 के चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम व सत्र 2026-29 के व्यावसायिक/स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय ने पूर्व में जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए स्नातकोत्तर (एमए, एमएससी, एमकॉम) पाठ्यक्रमों में नामांकन की संशोधित समय-सारिणी भी घोषित की है। दोनों ही प्रक्रियाएं चांसलर पोर्टल के माध्यम से संचालित होंगी। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आज से आवेदन यह भी पढ़ें- रांची विश्वविद्यालय में स्नातक के लिए नामांकन आज सेआवेदन प्रक्रिया की जानकारी रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित अंगीभूत कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम सत्र 2026-30 व व्यावसायिक/स...