रांची, नवम्बर 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची स्टेशन के रांची रेलवे यार्ड की रिमॉडलिंग का कार्य होगा। रेलवे यार्ड में कई आवश्यक सुधार किए जाएंगे। इस कार्य के क्रियान्वयन के लिए 10 दिसंबर से रिमॉडलिंग कार्य के तहत इंटरलॉकिंग लिया जा रहा है। यह इंटरलॉकिंग क्रमवार तिथियों में जनवरी 2026 तक लिया जाएगा, इससे रांची स्टेशन से परिचालित होने वाली 17 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जानकारी के अनुसार, रांची स्टेशन स्थित लोहरदगा प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाई जाएगी और इसका विस्तार होगा, ताकि आने वाले दिनों में राजधानी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी लोहरदगा प्लेटफॉर्म पर आ-जा सकेंगी। हटिया-रांची लाइन से आने वाली ट्रेनों को भी इस प्लेटफॉर्म पर खड़ा किया जा सकेगा। स्टेशन के छह नंबर प्लेटफॉर्म का भी विस्तार होगा। इससे रांची स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या में भी भविष्य मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.