लोहरदगा, मार्च 28 -- लोहरदगा, संवाददाता। रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड में पुल संख्या 115 (कोयल नदी पर, किलोमीटर 484/12-16 के बीच) में आई तकनीकी खराबी को अब ठीक कर लिया गया है।शुक्रवार को रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 28 मार्च से इस खंड में ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू कर दिया जाएगा। सभी ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार चलेंगी।जो यात्री ट्रेनें पहले सिर्फ रांची से लोहरदगा (या लोहरदगा से रांची) तक चलाई जा रही थीं। वह अब अपने मूल गंतव्य तक पहुंचेंगी। मुख्य ट्रेनें इस प्रकार हैं: 68017 - रांची से लोहरदगा, 68018 - लोहरदगा से रांची, 68027 - रांची-लोहरदगा-टोरी (अब टोरी तक), 68028 - टोरी-लोहरदगा-रांची (अब टोरी से शुरू), 68039 - रांची से लोहरदगा, 68040 - लोहरदगा से रांची, 68037 - रांची से लोहरदगा, 68038 - लोहरदगा से रांचीडायवर्ट...