रांची, जून 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। री-नीट को लेकर रांची रेलमंडल में विशेष सतर्कता और सुविधाएं बहाल की जा रही हैं। यह व्यवस्था मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) करुणानिधि सिंह के मार्गदर्शन में की जा रही है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। गौरतलब है कि 21 जून को रांची के 21 परीक्षा केंद्रों पर नीट की परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे विशेष एहतियात बरत रहा है। रेलवे की ओर से स्टेशनों पर हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे, जिनके माध्यम से परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य (परीक्षा केंद्रों) सहित अन्य जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त संख्या में टीटीई, रेलवे सुरक्षा ...