रांची, मार्च 17 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची रेलमंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत टीटीआई नंदन कुमार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में कीर्तिमान स्थापित किया है। वे मंडल के प्रथम करोड़पति टीटीआई बनने का गौरव प्राप्त किया है। नंदन ने वित्तीय वर्ष में एक करोड़ 34 हजार 250 रुपये का राजस्व सघन टिकट चेकिंग अभियान में अर्जित किया। उन्होंने नियमित टिकट जांच के दौरान 13,226 मामलों में कारवाई की। बिना टिकट, अनियमित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट के उल्लघंन, अधिक सामान व वाणिज्यिक अनियमितताओं के खिलाफ दंड स्वरूप राशि यात्रियों से वसूली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...